News

सरदार नगर में भक्ति की अविरल धारा, जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

सरदार नगर स्थित श्री श्री 1008 महामाया चामुंडा माताजी मूर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार रात्रि विशाल जागरण एवं भजन संध्या श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूरी रात मंदिर परिसर भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम में बनेड़ा दरबार गोपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश भंडारी, कल्याण सिंह राणावत, चामुंडा माताजी संरक्षक एवं भोपाजी रामचंद्र जाट, दादू पंथी संत महंत रामदास जी महाराज प्रखर (दौसा), यज्ञाचार्य पंडित पवन कुमार व्यास तथा शिक्षाविद तरुण सिंह सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का साफा बंधन एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

IMG 20260510 WA0017 IMG 20260510 WA0014 IMG 20260510 WA0013

भजन संध्या में भजन गायक जगदीश वैष्णव,पूषा लाल माली ने माँ चामुंडा माताजी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियाँ दीं। सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर देर रात तक झूमते रहे और भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद तरुण सिंह सिसोदिया ने प्रभावशाली ढंग से किया।

रविवार को प्रातः 8:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति एवं कलश प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसके पश्चात 9:15 बजे महाआरती की गई तथा 11:15 बजे महाप्रसादी के साथ महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।

समस्त ग्रामवासियों एवं भक्तों के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button