News

हमारी आंखें प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार हैं :- कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC)

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित – 15 मोतियाबिंद ऑपेरशन, 50 को स्वास्थ्य सलाह

भायंदर :- ‘दृष्टि ‘: विजन फॉर ऑल (Vision for All) का महत्व और हमारी जिम्मेदारी हमारी आंखें प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार हैं। यह हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील इंद्रियों में से एक हैं, जिसके माध्यम से हम इस रंगीन दुनिया को देखते हैं। विजन फॉर ऑल (सभी के लिए दृष्टि) का अर्थ है, समाज के हर व्यक्ति को, बिना किसी भेदभाव के, अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच मिले ताकि वे अपनी दृष्टि की रक्षा कर सकें और अंधेपन से बच सकें।विजन फॉर ऑल (Vision for All) का महत्व विजन फॉर ऑल का उद्देश्य सिर्फ चश्मा देना नहीं है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उपरोक्त विचार युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन(यूथ फोरम)द्वारा दृष्टि विजन फ़ॉर ऑल के तहत आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन,नेत्र जांच शिविर,स्वास्थ्य सलाह के लिए भेजे संदेश में तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक, कार्य कुशल गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) ने व्यक्त किये।यह आयोजन गच्छाधिपति के 58 वे जन्मोत्सव पर किया गया था।

कुलचंद्र सूरीश्वरजी ने अपने संदेश में कहा कि दृष्टि खोने से व्यक्ति आत्मनिर्भरता खो देता है, जिससे उसे हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। सही समय पर इलाज से वे स्वतंत्र और गरिमापूर्ण जीवन जी सकते हैं।रोकथाम योग्य अंधापन: दुनिया भर में लाखों लोग ऐसे कारणों से अंधेपन का शिकार हैं जिनका इलाज संभव है, जैसे मोतियाबिंद या रिफ्रैक्टिव एरर (चश्मे का नंबर)। युथ फोरम इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 07 at 8.58.02 AM

फोरम के राहुल यादव व अतुल गोयल ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 15 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।50 से ज्यादा लोगो को हेल्थ एक्सपर्ट विनीता मिश्रा स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन किया।आगामी शिविर 5 जून को होगा।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया। निर्मला माखीजा ने बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), सपना राकेश चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर,सूरज योगेंद्र नांदोला, संतोष अतुल गोयल,स्व.राजेन्द्र केसरीमल जैन (सांडेराव) हैं।

इस अवसर पर रमेश बंबोरी,कमलेश शाह,नंदा जानी, हरीश अण्णा आदि उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।अगला शिविर 05 जून को होगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button