पुजारी से लाखों की ठगी कर मंदिर की जमीन पर बिल्डर्स की नजर, जान का खतरा; प्रेस वार्ता कर लगाई न्याय की गुहार

*पुजारी से लाखों की ठगी कर मंदिर की जमीन पर बिल्डर्स की नजर, जान का खतरा; प्रेस वार्ता कर लगाई न्याय की गुहार*
कानपुर / कानपुर के नवाबगंज थाना अंतर्गत पत्थेश्वर मंदिर आजाद नगर से एक ठगी के साथ साथ मंदिर की जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है जहां सैकड़ों वर्ष प्राचीन मंदिर की पुजारी श्रीमती विमला पाठक पत्नी भोलानाथ द्वारा नेशनल मीडिया प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां मंदिर प्रांगण की सेवा करती चली आ रही है। उनके मंदिर के पीछे की ओर एक कमरा बना था और छत पर टीन पड़ी थी। उस कमरे पास ही योगी मिश्रा नामक व्यक्ति अपना मकान बना रहा था उसने प्रस्ताव रखा कि मंदिर के कमरे में टीन की जगह कम खर्चे पर छत डलवा देता हूं। जिस पर पीड़िता तैयार हो गई, और उसने छत डलवाने हेतु क्रमशः ऑनलाइन उसे 4.50,000/ रुपए दे दिया, कमरे की छत डालने के बाद योगी मिश्रा ने उस जमीन पर कब्जा करने की नियत से मंदिर कमरे का ताला तोड़कर अपना ताला डालकर कहा कि अब यह जगह हमारी हो गई है, तब पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी व धोखाधड़ी का आभास हुआ। और उसने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देते हुए मंदिर पुजारी ने साढे चार लाख रुपए की ठगी करने का आरोप ही नहीं लगाया बल्कि मंदिर की जमीन को दबंगई दिखाकर योगी मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा दबंगई व गुंडई दिखाकर कब्जा करने का आरोप लगाया, पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन मिला लेकिन कोई कार्यवाही नही की। जिससे दबंग योगी मिश्रा के हौंसले बुलंद है आए दिन अराजक तत्व मंदिर परिसर खाली कराने हेतु आते हैं और डराते धमकाते है, परन्तु क्षेत्रीय लोगों के विरोध के कारण कब्जा करने में असफल रहते है, पीड़िता ने थाने से लेकर पुलिस आयुक्त तक सभी जगह प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, यहां तक कि मंदिर कमरे में रखा सामान भी उठा ले गया है जो वापस नहीं कर रहा है। पुजारी व उसके जान माल का खतरा बना हुवा है। आए दिन गाड़ियों से अराजक तत्व आकर गाली गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। परन्तु क्षेत्रीय लोगों द्वारा विरोध करने पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। यदि ऐसे में मंदिर पुजारी अथवा उसके परिवार के साथ कोई घटना घटित होती है तो दोषी योगी मिश्रा को ही समझा जाए। अब सवाल यह उठता है कि उप्र के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार भू-माफिया को मिटटी में मिला देने का निर्देश होने के बावजूद प्राचीन मंदिर पर कब्जा करने वाले पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गई, यह एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है, सनातन धर्म रक्षक सरकार में सनातन धर्म ही सुरक्षित नहीं, जबकि ऑनलाइन पेमेंट के सारे सबूत व क्षेत्रीय दो से तीन दर्जन लोगों की गवाही स्पष्ट करती है कि पुजारी द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही हैं। पीड़ित मंदिर पुजारी ने न्यायहित में चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पास जनता दरबार में शिकायत करेंगी। और मामले से अवगत कराकर न्याय मांगेगी।



