दलितों के दाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल


आज दिनांक 21 /5/2026 को कानपुर प्रवास के दौरान डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल सभापति देवी आपदा प्रबंधन जांच समिति सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश जी का आगमन हुआ वह वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय कार्यालय 84/64 गेट नंबर 3 क्रॉसिंग उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में पधारे थे यहां सैकड़ो की संख्या में वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने डाक्टर लालजी प्रसाद निर्मल का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया और फूल की पंखुड़ियों से लोगों ने एक किलोमीटर तक सड़क को पाट दिया।

राष्ट्रीय कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति निरंतर वंचित वर्गों के हक आवाज को उठाने का काम कर रही है मुझे खुशी है कि बहुत ही कम समय में इस महा समिति ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान बना ली है जिसके लिए सारा श्रेय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर पूर्व सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को जाता है जिनकी सूझबूझ कर्मठता और कार्यकर्ताओं के लिए जीविटत्ता के कारण आज वह लोकप्रियता को छु रहे हैं।
यहां रविशंकर हवेलकर के परिजनों से मिलते हुए उन्होंने उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी को बीएससी ए आई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स उत्तीर्ण आने पर भी बधाई दी। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों के दाता हैं योगी आदित्यनाथ जी महाराज सफाई कर्मचारियों के दुर्घटना में मौत एक्सीडेंटल क्लेम 30 लाख रुपए दिया जा रहा है तथा सीवर से डेथ ना हो इसके लिए प्रभावी रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं रास्ते चलते भी अगर कोई इस तरह के सीवर में गिर करके अगर असमय मौत का शिकार होता है तो उसे भी 30 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है सरकार दलित शोषित वंचित वाल्मीकि बसर सरकार मुसहर कॉल आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से रविशंकर हवेलकर पूर्व सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन, राकेश सिद्धार्थ एडवोकेट युवा अध्यक्ष, राजेश निषाद प्रदेश महामंत्री, आकाश यादव अध्यक्ष उन्नाव, सुहैल आलम प्रदेश महामंत्री मीडिया , आजम पहलवान प्रदेश अध्यक्ष युवा महासमिति, संगीता हवेलकर प्रथम मानसिंह ज्ञान शंकर हवेलकर मास्टर लाल दीवान खुशी कुमारी सुशील शेरवा, सुरेश बुंदेला, अरुण समुद्र, अदनान , अयान ,लक्की ,आदि सैकड़ो लोगों ने डॉ लालजी प्रसाद निर्मल का गंगापुर एवं सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया तथा वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति के कार्यकर्ताओं ने कानपुर महानगर में कई जगह एवं ऐतिहासिक स्वागत किया है।*





