News

मातोश्री बदामीबाई राठौड़ की शत्रुंजय महातीर्थ भावयात्रा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

शत्रुंजय महातीर्थ भावयात्रा सम्पन्न

बाली निवासी मातोश्री बदामीबाई बाबूलालजी राठौड़ (उम्र 87 वर्ष) का दुखद निधन हो गया। उनकी स्मृति में शत्रुंजय महातीर्थ भावयात्रा सोमवार 11 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजस्थान हॉल, 60 फीट रोड, भायंदर पश्चिम, नवरंग होटल के पास आयोजित की गई। दोनों पक्षों की भावयात्रा साथ में रखी गई।

भावयात्रा में मीरा-भायंदर के विधायक Narendra Mehta, उपमहापौर Dhruv Kishore Patil सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रभाग क्रमांक 2 की सभापति सुनीता जैन (लुनावा), नगर सेवक भगवती शर्मा, भरत कोठारी (कोसीलाव), परेश जैन (बेड़ा), नगर सेविका भव्य शाह एवं मेबल कोरिया सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

नाकोड़ा ट्रस्टी सुरेश शाह, पूर्व ट्रस्टी डॉ. रणवीर गेमावत, बाली जैन संघ के सचिव श्रीपाल कितावत, ट्रस्टी जयंतीलाल रांका, नवनीत राठौड़ एवं कमलेश धोका ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बाली मित्र मंडल मुंबई के सचिव चंपक राठौड़ तथा बाली मित्र मंडल भायंदर के कोषाध्यक्ष प्रकाश कितावत सहित समिति सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शत्रुंजय महातीर्थ भावयात्रा को संगीतकार Dilip Punmiya ने अपनी मधुर वाणी से भावपूर्ण बनाया।

शोकाकुल परिवार में पुत्र राजेंद्र-विजया राठौड़, महेंद्र-गुणवती राठौड़, ममता-विक्रम राठौड़ सहित समस्त परिवारजन उपस्थित रहे। परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं समाजबंधुओं ने मातोश्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button