News

टुण्डी के शिव मंदिर प्रांगण में 41वें रामचरितमानस महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिर भुरसाबांध कदमाअहरा

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

शिव मंदिर भुरसाबांध कदमाअहरा में आयोजित 41वें रामचरितमानस महायज्ञ एवं सम्मेलन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

महायज्ञ के शुभ अवसर पर 508 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा नूतन बांध तालाब पहुंची, जहां पुरोहित अरूप कुमार मिश्रा एवं प्रकाश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ वेदी पहुंचे, जहां विधिवत कलश पूजा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा में राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, शिव-पार्वती तथा भूत-पिशाच की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों को देखने के लिए बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

WhatsApp Image 2026 05 09 at 6.59.42 PM WhatsApp Image 2026 05 09 at 6.59.43 PM

आयोजकों के अनुसार, यह महायज्ञ प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और इस बार भी 09 मई से 18 मई तक चलेगा। दूर-दराज से श्रद्धालु पैदल चलकर यज्ञ में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, सर्कस, झूला, टोरा-टोरा ट्रेन समेत कई आकर्षक मनोरंजन साधन लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में शामिल युवा सम्राट एवं झामुमो नेता दिनेश महतो ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महायज्ञ के पावन हवन कुंड से उठने वाला पवित्र धुआं मानव जीवन में कल्याण और शांति का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, नुनुलाल मंडल, जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, प्रमुख मालती मरांडी, फूलचंद किस्कू, संजीव कुमार मिश्रा, तिलक मंडल, मुखिया रेखा देवी, समिति अध्यक्ष कुन्दन सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी, सचिव शशिकांत महथा, जयकृष्ण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में यज्ञ समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button