News
टुण्डी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा आयोजित, अनुसेविका चंदा देवी को दी श्रद्धांजलि टुण्डी

टुण्डी में धनबाद समाहरणालय के जन शिकायत कोषांग विभाग में अनुसेविका पद पर कार्यरत चंदा देवी के असामयिक निधन पर शनिवार को टुण्डी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

सभा के दौरान कार्यालय के सभी कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान सहायक गोहर इक़बाल, चितरंजन सिन्हा, नाजीर पंकज कुमार, मकसूद आलम, सहायक धनेश्वर भोगता, अंकित मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपराज विश्वकर्मा, महेश मुर्मू, लखन ओझा, मृत्युंजय प्रियदर्शी सहित कई पंचायत सचिव उपस्थित रहे।














