भीषण गर्मी में भी कंवलियास त्रिदेव महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब गर्मी पर भारी आस्था

Goutam Surana
कंवलियास भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिदेव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही गर्मी पर आस्था भारी पद रही है । मंदिर में प्रतिदिन भगवान महादेव का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
इसी क्रम में भोलेनाथ का आकर्षक पंचमेवा श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर कड़ी धुप के बीच मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मंदिर समिति के अनुसार भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में आयोजित विशेष श्रृंगार और धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।भक्त दिन भर ढोल की थाप पर नाचते गाते नजर आये मंदिर में सेवाकार्य करने वाले कार्यकर्ताओं ने दिनभर श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।
वहीं कई भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर मंदिर निर्माण कार्य हेतु दान राशि भेंट कर भगवान महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कंवलियास से गौतम सुराणा की रिपोर्ट











