अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का परीक्षा परिणाम जारी

पाली जिले से प्रथम स्थान पर जूनियर वर्ग में लेख जांगिड और सीनियर ग्रुप में पीरल जांगिड रहे
पाली प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम समाज के वरिष्ठ आई आर एस दिनेश सारंग द्वारा जारी किया गया जिसमें जुजेश चोयल गागरिया राज्य स्तर पर टापर रहे। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, परीक्षा आयोजन के पाली जिला प्रभारी व शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ओर सहप्रभारी विजय ओस्तवाल ने बताया कि राजस्थान के सभी 41 जिलों में 70 परीक्षा केंद्रों पर 13500 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। जिसमें राज्य स्तर में जुनियर वर्ग में जूजेश चोयल गागरिया 90%, एवं सीनियर वर्ग में यश जांगिड़ पीपाड़ सिटी 86 % प्रथम रहे।
पाली परीक्षा केन्द्र अधीक्षक पारसमल बरड़वा एवं रमेश नागल ने बताया कि पाली जिले में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में लेख जांगिड़ 76% प्रथम, निखिल जांगिड़ बल्दों की ढाणी 68% , कृपाकर जांगिड़ गुंदोज 68% द्वितीय तथा आरुष जांगिड़ सोजत 64% के साथ तृतीय रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 में पीरल जांगिड़ 74% प्रथम, कुमकुम जांगिड़ 56% एवं साक्षी जांगिड़ बल्दों की ढाणी 56% द्वितीय, तथा राधिका जांगिड़ 55%, तृतीय रहे।


स्थानीय परीक्षा पर्यवेक्षक रामदयाल जांगिड़ एवं प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि आई ए एस दिनेश सारंग की प्रेरणा से पदम ग्रुप आफ कम्पनीज़ के शंकर कुलरिया एवं अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रादेशिक सभा राजस्थान के सहयोग आगामी दिनों में जयपुर में भव्य आयोजन कर राज्य एवं जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि मोमेंटो तथा परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया जायेगा। इस पुरे परीक्षा आयोजन में सोजत से व्याख्याता श्रवण कुमार, जगदीश कुमार पाली से व्याख्याता किरण जांगिड़, ओमप्रकाश बरड़वा, प्रकाश पीड़वा, अशोक किंजा व अशोक पाखरवड़ का सराहनीय योगदान रहा
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली












