News

गिरिडीह में पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुंडी: ऑल इंडिया स्मॉल एन्ड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गिरिडीह न्यू परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय लाल ने की, जबकि संचालन अभय कुमार ने किया समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं जिला कमेटी की ओर से प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष करतियार एवं प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260518 WA0031IMG 20260518 WA0030

धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गिरिडीह जिला प्रभारी अभय कुमार को प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा भी की गई।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष करतियार ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी सहायता उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है।

उन्होंने पत्रकारों को कानून संबंधी जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के मान-सम्मान एवं कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्ष संजय लाल, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा, धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव दीपक कुमार पांडेय तथा नित्यानंद प्रसाद, सुनील राज, चंदन प्रसाद, संतोष कुमार पाठक, मनोज कुमार, तेजेन्दर सिंह, एएमएस अमन, नवीन कुमार, चंदन कुमार, राकेश भड़ानी, मनमोहन कुमार, सेलेश चंद्र, हेमंत कुमार, संजय ठठेरा सहित उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button