News

भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा बाल अभिरुचि शिविर प्रारंभ

सादड़ी 18मई। अभिरुचि का व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। अभिरुचि के माध्यम से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। उक्त उद्गार भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी की अध्यक्ष सुशीला सोनी ने स्थानीय रांकावत रिसोर्ट में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। सोनी ने कहा कि अभिरुचि के विकास में बाल अभिरुचि शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर शाखा संरक्षक हस्तीमल वैष्णव ने भी विचार व्यक्त किए।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 4.45.59 PM WhatsApp Image 2026 05 18 at 4.45.59 PM 1

शाखा संरक्षक हस्तीमल वैष्णव व अध्यक्ष सुशीला सोनी के करकमलों से भारत माता पूजन से यह सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर प्रारंभ हुआ। शाखा सचिव डॉ गिरधारीलाल देवड़ा ने बताया कि पहले दिन 42भैया बहनों ने अपना पंजीकरण करवाया। सरस्वती वंदना के पश्चात दक्ष प्रशिक्षक सरस्वती पालीवाल ने योग प्राणायाम सूर्य-नमस्कार व आत्मरक्षा के पंचों की जानकारी दी व अभ्यास करवाया। अंत में सभी भैया बहनों को अल्पाहार भी करवाया गया।इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ व राजेश देवड़ा भी उपस्थित रहे।इस सात दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर का समापन 24मई को होगा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद प्रबुद्धजनों के माध्यम से सेवा कार्यों व सेवा गतिविधियों का आयोजन करती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button