भाजपा की प्रचंड जीत पर रानी में जश्न, लाल चौक और मुख्य बाजारों में आतिशबाजी

Bharat Jingar
रानी स्टेशन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल रानी द्वारा विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शहर में भव्य विजय उत्सव मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बाजार स्थित लाल चौक और मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पूरे क्षेत्र में “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।
विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य बाजार में भी आतिशबाजी की गई और आपसी सौहार्द के साथ विजय उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव, दिनेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी भरत जीनगर, मुकेश राठौड़, जीवनराज जैन, जोधाराम कुमावत, पदम सिंह राठौड़, अशोक अरोड़ा, सवाराम मेघवाल, महेश भील, रोहित वैष्णव, विक्रम सोलंकी, रवि धोका, गौरव सोनी, निलेश सोनी, जगदीश खारवाल, हरीश माली, नगराज मेहता, मोंटू सोलंकी, इंतजार अली, डायाराम चौधरी, वकील गणेशराम चौधरी, देवराज कुमावत, गोपीचंद माली, तेजाराम, अशोक माली, सेबी सरदार, दिनेश पारंगी, अली मोहम्मद, मूलाराम माली, किशोर वैष्णव, मुकेश सुथार, जसवंत राज जैन, हेम सिंह, लोकेश सोनी, पप्पू चौधरी, बसंत सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समापन पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।











