News
विश्वोदयकीर्ति सागरजी (V.K. Guruji) का चातुर्मास नाडोल में 24 जुलाई को भव्य चातुर्मास प्रवेश

दीपक जैन
नाडोल (राजस्थान) :- परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री मनोहरकीर्ति सागर सूरीश्वरजी महाराजा एवं परम पूज्य आचार्य श्री उदयकीर्ति सागर सूरीश्वरजी महाराजा के आज्ञानुवर्ति गुरुकृपा प्राप्त प्रवचन प्रभावक श्री माणिभद्रवीर के अनन्य उपासक मुनिराज श्री विश्वोदयकीर्ति सागरजी म.सा.(V.K. GURUJI) म.सा. का चातुर्मास पाली जिले में स्थित गोडवाड़ की धर्म नगरी नाडोल नगर में हो रहा है

श्री नाडोल जैन संघ व जैन सोशल ग्रुप नाडोल के तत्वावधान में मुनिराज का भव्य चातुर्मास प्रवेश 24 जुलाई को होगा।चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह हैं।संघ ने दर्शन वंदन का लाभ देने की विनंती की है।यह जानकारी दीपक जैन ने दी।














