रानी खुर्द नगरपालिका में फीडबैक के लिए QR कोड जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां तेज

लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन।
- रानी खुर्द/पाली 30 अप्रैल 2026
नगर पालिका रानी खुर्द द्वारा स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नागरिकों से सीधे फीडबैक लेने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का हिस्सा है
नगर पालिका कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है अब नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन अपनी राय सुझाव और शिकायतें दर्ज कर सकेंगे इसके साथ ही ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी फीडबैक देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है

अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों का फीडबैक अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी के आधार पर शहर की स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाता है अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझावों से ही नगर पालिका को अपनी कमियों को सुधारने का अवसर मिलता है अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने जानकारी दी कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है
विभिन्न माध्यमों से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें इस दौरान स्वच्छता साथियों और पालिका कर्मचारियों को भी फीडबैक प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे आमजन को सही मार्गदर्शन दे सकें
अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से रानी खुर्द नगर पालिका स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करेगी नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे क्यूआर कोड स्कैन कर अधिक से अधिक फीडबैक दें और स्वच्छ रानी खुर्द के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं इस मौके पर सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा कार्यवाहक सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक तेजकरण एसबीएम इंजीनियर मोनुकांत मौजूद रहे।











