हरमस्त महादेव मंदिर का वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Hanuman Singh Rao
बीजापुर के निकट स्थित प्रसिद्ध हरमस्त महादेव मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले के अवसर पर आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन में संत महात्मा महादेव भारती एवं कमलेश भारती (श्री हिंगलाज माता आश्रम, बीजापुर) का बेहड़ा गौत्रीय प्रजापत समाज, बीजापुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संतों के सानिध्य में मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान बेहड़ा गौत्रीय प्रजापत समाज द्वारा परंपरा अनुसार मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक रही। इसके साथ ही महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

-
राज्यपाल, सांसद और प्रमुख को नम आँखों से दी श्रद्धांजलिSeptember 2, 2025
मेले में गांव के प्रमुख नागरिकों सहित प्रभुराम प्रजापत, रामलाल प्रजापत, मोतीराम प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह मेला सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।पूरे आयोजन के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनी रही, और श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लेते हुए भगवान महादेव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।











