News

टुण्डी झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक में बूथ कमिटी को सशक्त बनाने को लेकर महामंथन कार्यक्रम आयोजित

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : झामुमो प्रखंड कमिटी टुण्डी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को डिग्री कॉलेज सभागार दुबराजपुर टुण्डी में आयोजित की गई जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो विराजमान हुए और उन्होंने पार्टी की समर्पित सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्रीय कमिटी का निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें और महिलाओं को इस बार बूथ कमिटी में शत् प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो इसपर विशेष सतर्कता बरती जाए।

IMG 20260501 WA00641

आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि महिलाओं को बूथ कमिटी में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का काम होगा तभी पार्टी में मजबूती आयेंगी ओर उन्हें हक और अधिकार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। आज वर्तमान सरकार लगातार गांव गरीब, किसान मज़दूर के हित में लगातार कार्य कर रही है।साथ ही झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम ने उर्मिला बास्की को टुण्डी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया और कहा कि श्रीमती बास्की की मनोनयन से टुण्डी प्रखंड झामुमो महिला मोर्चा सशक्त होगी और महिलाओं को उनके हक और अधिकार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा और झामुमो की कार्य प्रणाली को देखते हुए महिलाओं को इस पार्टी में विश्वास होगी और महिलाएं जुड़ती चली जायेगी।

बैठक की अध्यक्षता झामुमो टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू के किया जबकि संचालन प्रखंड सचिव अब्दुल रशीद अंसारी द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य रूप से अतिथि विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, संगठन सचिव गुरूचरण बास्की, डॉ गोरांग भारद्वाज, वासुदेव मंडल, उत्तम मंडल, जाहिद अंसारी, संतूलाल किस्कू, रूस्तम काजी, वाज़िद उर्फ कारू अंसारी,शहादत अंसारी, इन्द्रलाल बास्की, श्रवण टुडू, बालेश्वर महतो, जैनुल अंसारी, सरवन बेसरा, अरविंद सोरेन, समेत बड़ी संख्या में झामुमो टुण्डी प्रखंड कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button