डी एम एफ टी फंड से निर्मित होने वाले कमेटी बांध का विधायक द्वारा शिलान्यास

टुण्डी की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए लगातार प्रयास जारी – मुख्य सचेतक झामुमो
टुण्डी: टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा टुण्डी विधानसभा क्षेत्रों के हर खेतों तक पानी की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के कोल्हर पंचायत के शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज के बगल स्थित कमेटी बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास के दौरान उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि मैं काम करने में विश्वास करता हूं

जुमलेबाजी करना एवं जनता को बड़ी बड़ी सपने दिखाना मेरे पाठ्यक्रमों में नहीं आज मेरे कार्यकाल में पूरे टुण्डी विधानसभा क्षेत्र में करीब ढ़ाई दर्जन तालाबों का कार्य डी एम एफ टी फंड के द्वारा तथा कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के अधीन किया जा रहा है जो आने दिनों में टुण्डी को एक संजीवनी की तरह सिद्ध साबित होगा लोग कृषि कार्य उत्साह पूर्वक कर सकेंगे। एवं पानी की व्यवस्था से अभिभूत होकर लोग खेती की ओर आकर्षित होंगे साथ ही लोगों को खेती कार्य करने में यह तालाब बहुत ही मददगार साबित होगा और लोग अपने परिवारों का भरण पोषण कर एक अच्छी जीवन जी सकेंगे। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, निजी सचिव बसंत कुमार महतो, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ गोरांग भारद्वाज, युवा नेता प्रदीप महतो, के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।














