News
आचार्य चिंदानंद सूरीश्वर का केसरिया जैन अतिथि भवन में मंगल प्रवेश

मुंबई भायंदर में बाली आचार्य भगवंत चिंदानंद सूरीश्वर का केसरिया जैन अतिथि भवन में मंगल प्रवेश हुआ। गुरुभक्तों की प्रार्थना पर उन्होंने पंचम मंच भवन में पगलिया किए और धार्मिक श्रद्धालुओं को मंगलीक सुनाया।

इस अवसर पर पंचम मंच के संयोजक सज्जनराज रांका, विमल रांका, नवीन राठौड़, विवेक मांडोत, कांतिलाल, सुकनराज, चंदुलाल, सुरेश रांका और विजयराज सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।















