News

भीलवाड़ा में फैक्ट्री श्रमिक की मौत, करणी सेना की पहल पर परिवार को मिली 7.61 लाख की सहायता

  • बनेड़ा -परमेश्वर दमामी
परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

भीलवाड़ा रीको क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक घनश्याम वैष्णव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घनश्याम वैष्णव, जो मीरा सर्किल भीलवाड़ा में निवास करते थे और मूल रूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन (पेटलावद) के रहने वाले थे, की मृत्यु से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही करणी सेना के जिला अध्यक्ष बबलू सिंह ठूमिया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इसके बाद करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार की मध्यस्थता में फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत की गई।

WhatsApp Image 2026 05 01 at 3.19.28 PM
बातचीत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक श्रमिक की पत्नी को 7 लाख रुपये का चेक और अंतिम संस्कार के लिए 61 हजार रुपये नकद प्रदान किए। इस तरह कुल 7 लाख 61 हजार रुपये की सहायता परिवार को दी गई। इस दौरान हेमेंद्र सिंह काछोला, दिलीप सिंह मालास, अवतार सिंह कोयल, महिपाल सिंह केलवाद, राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजकुमार माली, कन्हैया लाल राव और दिनेश साहनी सहित सर्वसमाज के कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने करणी सेना के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button