News

मातृकुंडिया में पंचमुखी महादेव मंदिर पर श्रद्धा के साथ चढ़ाई ध्वजा, जयकारों से गूंजा परिसर

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

मातृकुंडिया (चित्तौड़गढ़/राजसमंद)। अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.) के तत्वाधान में वैशाखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रभु श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर पर भव्य ध्वजा रोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेवाड़ के हरिद्वार कहे जाने वाले मातृकुंडिया में स्थित राज माली समाज की सराय पर निर्मित इस मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।

धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ

अखिल मेवाड़ राज माली समाज के अध्यक्ष एडवोकेट बी एल माली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पहले से निर्धारित समय पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महादेव के अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात शांति हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

WhatsApp Image 2026 05 01 at 3.56.53 PMWhatsApp Image 2026 05 01 at 3.56.52 PM

उत्साह के साथ हुआ ध्वजा रोहण

शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर नई ध्वजा फहराई गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘पंचमुखी महादेव की जय’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मातृकुंडिया ट्रस्ट के सचिव भगवान लाल माली (मालीखेड़ा), संगठन मंत्री रतन लाल माली (भेरूखेड़ा), नारायण लाल माली (पछमता), केशू लाल माली (मालीखेड़ा), शंकर लाल माली (पनोतिया), शंकर लाल माली (आरनी), मांगी लाल माली (राशमी), रतन लाल माली (मालियों की खेड़ी), मोहन लाल माली (खाखला), कन्हैया लाल माली (खा), रामेश्वर लाल माली (बामणियाकलां), बंशी लाल माली (घोड़ा की खेड़ी), नाना लाल माली (सिंगपुर), हीरा लाल माली (मालीखेड़ा), नाथू लाल माली (रेवाड़ा), गहरी लाल माली (शिवपुरा), भगवान लाल माली (पनोतिया), राजू लाल माली (राशमी) और पंडित गोपाल लाल सहित ट्रस्ट के प्रबंधकारिणी सदस्य और समाज के वरिष्ठ मौतवीर उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button