शाहपुरा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: विधायक बैरवा की मुख्यमंत्री से मुलाका

- लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा शाहपुरा क्षेत्र की विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
इस विकास पुस्तिका में पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों और संचालित योजनाओं का विस्तृत विवरण शामिल है, जिससे क्षेत्र की प्रगति और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

भेंट के दौरान विधायक बैरवा ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे और उनके शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक बैरवा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से शाहपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।














