News

टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची,टुण्डी, पूर्वी टुंडी में लगभग दो दर्जन तालाबों का जीर्णोद्धार किया

 कार्य प्रगति की ओर कृषि कार्य के साथ साथ रोजगार से किसान होंगे लाभान्वित।


DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : विधानसभा 42 के सम्मानित विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं ज़िप सदस्या जेबा मरांडी की गरिमामय उपस्थिति में मंगलवार दोपहर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डी एम एफ टी ) तथा कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के तत्वावधान में पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर सुरीगडिंया बांध एवं रघुनाथपुर पंचायत क्षेत्र के ही बारकेतनी आदिवासी टोला में छोटा बांध व कुबर बांध का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास का किया गया। शिलान्यास के दौरान मीडिया को अपने संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची ,टुण्डी, पूर्वी टुंडी में इन दिनों लगातार दो दर्जन तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है जिससे यहां के किसान कृषि कार्य करने के अलावा रोजगार भी कर सकेंगे। वर्तमान झारखंड सरकार ने किसानों को कृषि के साथ साथ रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कटिबद्ध है और इस तरह की योजनाओं को धरातल पर उतार कर किसानों को सालों भर पानी मुहैया करा रही है ताकि किसान हमेशा अपने खेतों से फसलों की उगाई कर रोजगार से जुड़े रहें ।

IMG 20260421 WA0041 IMG 20260421 WA0039

आगे विधायक श्री महतो ने कहा कि जब अबुआ सरकार ने शपथ लिया था तो एक ही बात कहा था झारखंड कृषि प्रधान राज्य है यहां के किसानों को अगर सालों भर पानी उपलब्ध करा दी जाए तो यहां के मेहनती किसान कृषि कार्य कर अपने आमदनी को दुगुना कर अपने परिवारों को अच्छी परवरिश दे सकेंगे और पलायन पर भी विराम लगेगा। मौके पर मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निजी सचिव बसंत कुमार महतो, ज़िप सदस्या जेबा मरांडी , प्रखंड झामुमो अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता रफीक अंसारी, शत्रुघ्न मंडल, मुखिया प्रदीप बास्की, विकास कुमार महतो, आनंद महतो,मदन महतो, मनोज महतो,सवंदेक विक्रम सिंह, विक्रम कुमार चौधरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button