News

भीलवाड़ा न्यूज़: गुरलां की कालिका माता पहाड़ी पर भीषण आग, जब प्रशासन हुआ बेबस तो ‘कुदरत’ ने ही बुझाई ज्वाला, मां के चमत्कार की चर्चा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सत्यनारायण सेन गुरला

गुरलां (भीलवाड़ा)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गुरलां क्षेत्र में स्थित अरावली पर्वतमाला की कालिका माता पहाड़ी पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं और पहाड़ी पर मौजूद सूखी घास व झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रशासनिक प्रयास रहे विफल
आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। हालांकि, पहाड़ी इलाका होने और ऊपर जाने के लिए कोई रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग के मुख्य केंद्र तक नहीं पहुँच सकीं। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रास्ता बनाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक आग पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों तक फैल चुकी थी।
प्रशासन स्थिति पर नजर

WhatsApp Image 2026 04 30 at 10.59.30 AM
भीलवाड़ा उदयपुर मार्ग पर हाइवे 758 पर कालिका माता मंदिर पहाड़ी, गुरलां (भीलवाड़ा)।

वन विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे आग पर स्थित पर नजर रखे हुए थे

आस्था और चमत्कार की चर्चा
घंटों की मशक्कत के बाद जब आग काबू में नहीं आई और वन संपदा सहित वन्यजीवों पर खतरा मंडराने लगा, तब अचानक मौसम में बदलाव आया। रात के समय हुई तेज बारिश ने धधकती पहाड़ी को शांत कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जहाँ इंसानी संसाधन फेल हो गए, वहां माता के चमत्कार स्वरूप हुई बारिश ने आग को बुझा दिया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वन संपदा के साथ ही जीव जन्तुओं को भारी क्षति हुई है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button