News

राजेंद्र राठौड़ के 71 वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन 71 यूनिट हुआ संग्रह

नोहर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नगर मंडल नोहर द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों को जीवनदान देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

IMG 20260423 WA0004 IMG 20260423 WA0005 IMG 20260423 WA0003

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण ही भाजपा की पहचान है और ऐसे आयोजन पार्टी के मूल विचारों को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर नेताओं ने राजेंद्र राठौड़ के भाजपा के प्रति समर्पण, संगठन क्षमता और जनसेवा को प्रेरणादायक बताते हुए उनके 71वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भारत माता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिलाध्यक्ष प्रमोद जी डेलू, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, फेफाना मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बिजारणियां, डॉ. विकास स्वामी, रमेश बेनीवाल, प्रद्युम्न व्यास, ओम प्रकाश सुथार, अजीत सिंह राठौड़, अमित ढूंढानी, श्रवण कुमार मौर्य, सुरेंद्र गालड, राजकुमार पारीक, हनुमान भार्गव, नानूराम मुनपरीया, बेबी पारीक, दलीप सोनी, हितेश पारीक, राजेंद्र भांभू, ओम प्रकाश गोदारा, कृष्ण जांगिड़, अजय सहू, रवि भारी, रिछपाल भाकर, हरिसिंह राहड़, सुरेंद्र बराला, राजसिंह खोथ, डॉ. हंसराज सिराव, सरपंच प्रताप सहारण, महबूब पार्षद, मोहम्मद अली, कुतुबद्दीन, सलीम, नाथूराम सोनी, संदीप चौधरी, भीम सिंह पूनिया, महावीर महला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता का परिचय दिया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button