News

मुंबई में रूपचंदजी हजारीमलजी परमार जैन भोजनशाला बाली के चुनाव सम्पन्न, दिलीप धोका सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

मुंबई में रूपचंदजी हजारीमलजी परमार जैन भोजनशाला बाली के चुनाव रविवार, 3 मई 2026 को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुए। यह चुनाव गोड़वाड़ ओसवाल भवन, गुलालवाड़ी में सुबह 11 बजे आयोजित किए गए, जिसमें समाजबंधुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान मातुश्री सरसोबाई हरकचंदजी कोटारी (हस्ते भरत भाई) भोजन के लाभार्थी रहे। साधारण सभा में गत वर्ष की कार्यवाही का वाचन किया गया तथा विभिन्न नए प्रस्तावों और बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

WhatsApp Image 2026 05 03 at 6.28.55 PM

पिछली कार्यकारिणी में महिपालजी राठौड़ अध्यक्ष और कमलेशजी धोका सचिव के पद पर कार्यरत थे। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर दिलीप सज्जनराजजी धोका को सर्वसम्मति से चुना गया।

नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी। लुनिया टाइम्स टीम की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पूरी समिति को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button