News
न्यूज़ डेस्कMarch 24, 2026
आस्था का सफर अधूरा: सांवरिया सेठ मार्ग पर रोडवेज सेवा ठप, श्रद्धालु बेहाल

आस्था के पथ पर ‘रोडवेज’ का रोड़ा
भीलवाड़ा–सांवरिया सेठ मार्ग पर लाखों श्रद्धालु बस सेवा से वंचित
विशेष रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन, गुरला
Related Articles
-
बिसलपुर में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजनMarch 10, 2025
-
सुरेश कुमार घांची के पिता स्वर्गीय वालाराम की स्मृति में वॉटर कूलरDecember 7, 2024
भीलवाड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस महत्वपूर्ण धार्मिक मार्ग पर आज भी सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
मुख्य समस्या: भीलवाड़ा से गुरला, कारोई, राशमी, कपासन होते हुए सांवरिया जी तक कोई नियमित रोडवेज बस सेवा नहीं।
धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र, फिर भी उपेक्षा
- गुरला – पर्यटन स्थल “भीलवाड़ा का कश्मीर”
- कारोई – ज्योतिष गणनाओं के लिए प्रसिद्ध
- पहुना – मरमी माता मंदिर
- राशमी – मातृकुंडिया धाम
- कपासन – हजरत दिवाना शाह दरगाह
- भादसोड़ा – सांवरिया धाम का प्रवेश द्वार
निजी बसों की मनमानी
अधिक किरायानियत दर से ज्यादा वसूली की शिकायतें
ओवरलोडिंगक्षमता से अधिक सवारियां, हादसे का खतरा
समय की समस्याहर जगह ठहराव से यात्रा लंबी
महिलाओं और बुजुर्गों को नुकसान
सरकारी रियायतों का लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
“सरकार को सिर्फ वोट चाहिए, सुविधा नहीं” – स्थानीय श्रद्धालु
कोरोना के बाद सेवा बंद
पहले इस मार्ग पर रोडवेज बस चलती थी, जिसे कोरोना काल के बाद बंद कर दिया गया और अब तक शुरू नहीं किया गया।
जनता की प्रमुख मांगें
- 2–3 नई रोडवेज बस सेवाएं शुरू हों
- सुबह-शाम नियमित बस सुविधा
- एक दिन में दर्शन कर वापसी की सुविधा
- त्योहारों पर विशेष शटल बसें
© लोकल न्यूज नेटवर्क | रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन











