धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार सनातन समागम, 19 फरवरी से दीक्षा दान व सनातन मंगल महोत्सव

Narayan Kumar Regar
धर्मनगरी भीलवाड़ा में 19 फरवरी से विशाल सनातन समागम, धर्म और भक्ति की प्रवाहित होगी अविरल धारा
हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में होगा सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह
भीलवाड़ा, 4 फरवरी। धर्मनगरी भीलवाड़ा भारत में पहली बार सनातन समागम एवं दीक्षा दान प्रसंग के भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से सनातनी धर्मप्रेमी भीलवाड़ा में आएंगे। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तीन ब्रह्चारियों को दीक्षा भी प्रदान की जाएगी।
हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 19 से 26 फरवरी तक होने वाले सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है।
आयोजन समिति की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के सानिध्य में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस आयोजन के बारे में जानकारी दी गई।
-
टुण्डी थाना परिसर में शांति समिति की बैठकFebruary 26, 2026
-
देश की मजबूती के लिए एकता जरूरी —मथुरा प्रसाद महतोJanuary 27, 2025
-
एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या आजSeptember 5, 2025
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने बताया कि दीक्षा दान समारोह के उपलक्ष्य में होने वाला सनातन मंगल महोत्सव आयोजन किसी संस्था या संगठन विशेष का नहीं होकर समस्त सर्











