प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा



प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरकों की कोई कमी नहीं
जमाखोरी, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जयपुर | 23 मार्च 2026
-
रानी नगर के छोटी रानी गांव क्षेत्र से पथ संचलन की तैयारी जोरो परOctober 4, 2025
-
पढ़े आज का राशिफल -19 जनवरी 2025 का दैनिक राशिफलJanuary 19, 2025
-
खेल को खेल की भावना से खेलने वाला ही सच्चा खिलाड़ी है – बेरवाSeptember 15, 2025
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध रिफिलिंग, अनियमितता और कृत्रिम संकट पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
24×7 हेल्पलाइन नंबर
एलपीजी एवं गैस संबंधी समस्याओं के लिए 181, 112 और 14435 नंबर चौबीसों घंटे संचालित हैं।
जिला प्रशासन, पुलिस और रसद विभाग को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो, इसके लिए मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने सिटी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दिया, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो और अधिक से अधिक लोगों को पाइप्ड नैचुरल गैस सुविधा मिल सके।
केंद्र सरकार द्वारा व्यावसायिक एलपीजी के लिए अतिरिक्त आवंटन किया गया है, जिसका पूरा लाभ उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भी राज्य और केंद्र मिलकर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।











