News

नोहर में गो सम्मान आह्वान अभियान यात्रा संपन्न

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

नोहर सोमवार मोहिनी एकादशी को गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा हेतु नोहर तहसील से सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त एवं गौशालाओं के पदाधिकारी पचीसिया संस्कृत पाठशाला में एकत्र हुए जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतमाता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने बताया कि 27 अप्रैल को सम्पूर्ण देश में उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से देश के प्रधान मंत्री राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 04 27 at 5.03.02 PM

श्री योगी ने कहा कि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्र माता घोषित करें एवं देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगे एवं भारत सरकार में गौ सेवा मंत्रालय बनाया जावे। इस अवसर पर महंत गोपाल नाथ गोरखाना ने बताया कि संपूर्ण देश में गौ शालाओं को अनुदान मिलना चाहिए एवं गौ रक्षा पर केंद्रीय कानून बनाना चाहिए । गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं संपूर्ण देश में गौहत्या बंदी कानून लागू होना चाहिए।

सभा के बाद सभी साधु संतों के मार्गदर्शन में यात्रा का शुभारंभ किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां कार्यवाहक उप खंड अधिकारी निधि उड़ सरिया को ज्ञापन एवं हस्ताक्षर पत्रक प्रदान किए।

WhatsApp Image 2026 04 27 at 5.21.49 PM 1

इस अवसर पर बाबा अमरनाथ डेरे के महंत पंचम नाथ ,भारतमाता आश्रम के महंत राम नाथ अवधूत ,महंत गोपालनाथ गोरखाना , महंत बुधनाथ,योगी श्याम नाथ गोगामेडी, योगी नंदी नाथ योगी द्वारकानाथ ,योगी विजय नाथ ,सुरेश पांडिया ,बंशी लाल व्यास रमेश बडसीवाल ,महिपाल सैनी ,राजू सरावगी ,दलीप सोनी , सतवीर सहारण ,महावीर व्यास ,हनुमान प्रसाद व्यास ,उर्मिला बिजारणियां ,किशन पांडिया ,ओम सुथार, राधे श्याम शर्मा ,शिव भगवान पांडिया ,श्याम सुंदर स्वामी , अभिषेक पारीक श्रवण सुथार ,मदन जोशी,सुनील बायवाला, अनिल पारीक ,बेगराज पारीक ,सरपंच प्रताप सहारण, रमेश शर्मा ,मदन स्वामी,छिंद्रपाल सुथार रविन्द्र ख्यालिया ,सुभाष ख्यालिया रामकिशन जोशी एवं बड़ी संख्या में सभी मत पंथ संप्रदाय के साधु संत ,धर्म अनुरागी सज्जन, गौभक्त ,गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया यात्रा का नोहर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह स्वागत किया गया। गौभक्तों द्वारा पूरी यात्रा के समय गौ माता राष्ट्र माता , गौ रक्षा राष्ट्र रक्षा एवं अन्य उदघोष लगा कर आमजन को जागरूक कर रहे थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button