कंवलियास में खेडिया राय माताजी मंदिर पर भव्य धार्मिक आयोजन, 23 को भजन संध्या, 24 को पूर्णाहुति

Goutam Surana
कंवलियास। मानसी नदी के किनारे स्थित खेडिया राय माताजी मंदिर में इन दिनों सात दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा शतचंडी पाठ का विधिवत वाचन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। 23 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सवाई माधोपुर के प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण सिंदरी और जहाजपुर के दिनेश सिंह राठौड़ अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

-
राजीविका क्लस्टर बनेड़ा में हुआ सक्षम सेन्टर का उद्घाटनSeptember 17, 2025
24 अप्रैल को सैकड़ों गांवों की रामधुनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। इसी दिन शुभ मुहूर्त में मंगल कलश स्थापना के साथ पूर्णाहुति संपन्न होगी। आयोजन के दौरान विभिन्न संत-महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी, जिनमें सुरेश दास जी महाराज, महंत सवाई भोज महेंद्र पुरी जी महाराज (आस पहाड़), रामनाथ जी महाराज (चोटियास), हेमराज जी पोसवाल (देवनारायण मंदिर, मालासेरी) और सांवर नाथ जी महाराज (हनुमान मंदिर, कंवलियास) सहित कई संत शामिल होंगे।
आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।











