सेवा के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद सादड़ी का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

सादड़ी 24अक्टूबर। सेवा के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद सादड़ी का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम अध्यक्ष हस्तीमल वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुआ।
भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज गेहलोत ने बताया कि रांकावत रिसोर्ट में आयोजित इस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा ने दीपावली स्नेह मिलन की रुपरेखा रखी।

कोषाध्यक्ष हनवंत सिंह राठौड़ ने अब तक का आय व्यय का ब्यौरा रखा। विजय सिंह गौड़ ने भारत को जानो व नारायण लाल हिंगड़ ने गुरुवंदन छात्र अभिनंदन गतिविधि की जानकारी दी। एडवोकेट संजय बोहरा, एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली, भंवरलाल सुथार, भूराराम प्रजापत समेत समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात सुशीला सोनी व राजेश्वरी सिंह ने सर्दियों में जरुरतमंदों को कंबल व स्वेटर वितरण का प्रस्ताव रखा जिसे विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति देते हुए इस हेतु सेवा निधि संग्रहण हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया।
दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में ओमप्रकाश बोहरा, कमलेश रावल,भीमाराम चौधरी व राजेश देवड़ा ने भी रचनात्मक सुझाव दिए। अंत में भारत विकास परिषद के सदस्य एडवोकेट संजय बोहरा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विजय सिंह माली के अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बनने पर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भंवरलाल, जीवराज देवड़ा, ललित हिंगड़ समेत समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद संपर्क सहयोग समर्पण सेवा संस्कार के सूत्रों के साथ भारत के विकास के लिए कार्यरत हैं।












