शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी में वृक्षारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस

टुंडी: शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी के पेमिया ऋषिकेश स्मृति सभागार में प्राचार्य डॉo गौरांग भारद्वाज के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय ‘ पर्यावरण दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ श्री बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पण कर हुआ । भूगोल विभाग के प्रोo राजा ठाकुर द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया एवं पर्यावरण दिवस ‘ के अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम के उपरांत सभी शिक्षक , विद्यार्थी एवं शिक्षकेतर कर्मचारी ने मिलकर बृक्षारोपण किया तथा वृक्षारोपण’ पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक संसाधनों के सुरक्षा के विषय में विद्यार्थियों को बताया गया ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोo बिना कुमारी ने एक वृक्ष 100 पुत्र सामान पर व्याख्या प्रदान की।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo गौरांग भारद्वाज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के महत्व के विषय में बताते हुए विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करने में पहल करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉo उज्ज्वल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।














