पांच मिनट की बीन मौसम रिमझिम बारिश ने फिर खोली विद्यालय की पोल ग्राउंड में पानी भरा

भीलवाड़ा के उपतहसील मुख्यालय ढिकोला में हाल ही में कुछ दिन पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनीष नायक के विद्यालय जल भराव को लेकर सरकार विभाग को आड़े हाथ लेकर घेरने का काम किया !
परन्तु एक बार फिर बिन मौसम की बारिश जो महज नाम मात्र पांच मिंट हुयी जिसमे फिर सरकार विभाग की पोल खुल गयी ! विद्यालय फिर जल भराव से तालाब बन गया ! आखिर सत्ता में बैठे जिम्मेदार नेता व विभाग के अधिकारी इतनी लापरवाही कैसे बरत रहे ! क्या 1000 हजार बालक / बालिकाओ के भविष्य के साथ जो लगातार खिलवाड़ हो रहा उस पर मोन चुपी साधे बैठे है ! सरकार विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे है !

नायक ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश के शिक्षा मंत्री से फोन पर बात की उन्होंने स्थानीय विधायक व बीडीओ से मिलने को कहा ! स्थानीय स्तर पर विधायक व सभी अधिकारी को मामला संज्ञान होने के बाद मोन है ! मंत्री जी अपने विभाग का काम करने के बजाय फालतू अनर्गल बयान बाजी व पुपाडिया बजाने में वस्त व मस्त है ! आखिर मासूम बच्चो का क्या कसूर है ! शिक्षा का मंदिर ही फेलियर है उससे देखते हुए राजस्थान में शिक्षा विभाग कितना बदहाल है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है !
अभिषेक पाराशर ने बताया की अब अगर जल्द इस पर उचित कदम नहीं उठाया जाता या फिर निस्तारण नहीं किया जाता तो फिर हमे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी !













