News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय रोवर रेंजर साहसिक शिविर का आयोजन सोलांग वैली, मनाली हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 5 जून 2026 तक किया जा रहा है| शिविर संचालक एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत ने बताया कि इस शिविर में संपूर्ण राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 145 संभागी भाग ले रहे हैं|

राज्य स्तरीय साहसिक शिविर में राजस्थान प्रदेश से 48 रोवर, 54 रेंजर, 23 स्काउट यूनिट लीडर ओर 11 गाइड यूनिट लीडर सहभागिता कर रहे हैं| शिविर में बतौर स्टाफ सी ओ स्काउट डॉ दीपेश शर्मा, योगेंद्र सिंह, एवं सी ओ स्काउट पाली गोविन्द मीना तथा सी ओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा एवं सुनीता मीणा द्वारा सेवाएं दी जा रही है|

  • रोवर रेंजर साहसिक शिविर प्रारंभ
  • राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के 03 रोवर का हुआ है शिविर में चयन
  • 8500 फिट की ऊँचाई पर लगा है रोवर रेंजर का बेस कैंप

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि 8500 की ऊंचाई पर रोवर रेंजर हेतु बेस कैंप स्थापित किया गया है, जिसमें 3 से 10 डिग्री तापमान में सुबह से रात तक रोवर रेंजर द्वारा 05 दिवसीय शिविर में प्रकृति अध्ययन, एडवेंचर एक्टिविटी रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइन, ट्रैकिंग, नाइट हाइक, रिवर राफ्टिंग, रैपलिंग आदि विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को देश सेवा के लिए तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा|

शिविर में प्रथम दिवस रोवर रेंजर द्वारा सोलांग में बेस कैंप से अंजनी महादेव तक 04 किमी का ट्रैक पूरा कर 11500 फीट की ऊंचाई हासिल की एवं रोक क्राफ्ट, एवं ग्लेशियर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की|

WhatsApp Image 2026 06 02 at 3.29.54 PM WhatsApp Image 2026 06 02 at 3.29.55 PM

हाई एल्टीट्यूड में खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रखा जाए इस स्तर का प्रशिक्षण भी रोवर रेंजर प्राप्त कर रहे हैं सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्य स्तरीय साहसिक शिविर में पाली जिले से राजकीय बांगड़ महाविद्यालय से 03 रोवर का चयन किया गया है| बांगड़ महाविद्यालय के रोवर लीडर जसवंत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय से रोवर विवेक राज, जितेंद्र टाक एवं पिंटू कुमावत इस शिविर में सहभागिता कर रहे हैं|

शिविर के दौरान रोवर रेंजर को मणिकर्ण ,कसोल, रोहतांग पास, अटल टनल, शिशु विलेज, मनाली एवं सोलांग वेली का भ्रमण करवाया जाएगा ताकि यहाँ के खानपान, संस्कृति ओर प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके|

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button