News
65 वर्षीय पूरन नापित ने फांसी लगाकर दी जान

टुण्डी : दक्षिणी टुण्डी के केशका गांव निवासी 65 वर्षीय पूरन नापित ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर लिया। प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक पूरन केशका गांव स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर घर संसार को छोड़कर चला गया। ख़बर पर टुण्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस आत्महत्या करने के पीछे की रहस्य जानने के लिए परिजनों एवं गांव के लोगों के संपर्क में हैं।









