News

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, भायंदर की 32वीं वर्षगांठ ध्वजारोहण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

ईदरा कॉम्प्लेक्स, 60 फीट रोड, भायंदर (पश्चिम) स्थित भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिरजी की 32वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजारोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

मुख्य ध्वजा चढ़ाने का लाभ मातुश्री ललिताबेन अमरचंद कालिदास दोशी परिवार (बोरीवली-महुवा) को प्राप्त हुआ।

गणधर भगवंत की दो ध्वजाओं का लाभ मातुश्री कांताबेन वृजलाल पारेख परिवार (बोरीवली-तलाजा) को मिला।

अधिष्ठायक देव की चार ध्वजाओं का लाभ श्रीमती मधुबेन सुरेशकुमार जैन परिवार, वलांचंद दर्शन (भायंदर-शिवगंज) को प्राप्त हुआ।

अधिष्ठायक देवी की तीन ध्वजाओं का लाभ श्रीमती हेमा बेन चिरागभाई शाह परिवार (भायंदर-कुकरवाड़) द्वारा लिया गया।

महाराष्ट्र के एकमात्र 52 जिनालय से आचार्य भगवंत राजरत्नसूरीश्वरजी महाराज साहेब आदि ठाणा का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। ध्वजा एवं अन्य लाभार्थी परिवारों के साथ गुरुभगवंतों का वाजते-गाजते श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर, ईदरा कॉम्प्लेक्स में आगमन हुआ।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • प्रातः 6:30 बजे – प्रभात फेरी एवं प्रभातिया
  • प्रातः 8:30 बजे – सत्तरभेदी पूजा
  • प्रातः 8:45 बजे – 52 जिनालय से गुरुभगवंतों का मंगल प्रवेश
  • तत्पश्चात मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ दादा का ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।

ध्वजारोहण के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित रही तथा जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे पोरवाल स्कूल में स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया।

सायं 7:00 बजे 108 दीपकों की भव्य आरती लाभार्थी परिवार रॉकस्टार भायंदर द्वारा उतारी गई तथा मंगल दीपक का आयोजन सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026 06 03 at 11.12.37 AM WhatsApp Image 2026 06 03 at 11.12.38 AM

इस अवसर पर दिलीप पोरवाल (लीना ग्रुप), नगर सेविका भगवती शर्मा, उपमहापौर ध्रुव किशोर पाटिल, प्रभाग क्रमांक 2 की सभापति सुनीता जैन, तथा वार्ड के युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता मनीष भगवतीजी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संघ समिति द्वारा समिति के कर्मठ कार्यकर्ता ललितभाई साथिया का मोमेंटो देकर सम्मान एवं स्वागत किया गया।

सभी लाभार्थी परिवारों की संघ द्वारा भूरी-भूरी अनुमोदना की गई।

“सबका साथ, संघ में विश्वास – प्रयास और विकास”

निमंत्रक:
भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर संघ समिति

संचालन:
श्री जीतुभाई संगीतकार (बिसलपुर वाले) द्वारा किया गया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button