News

श्री क्षत्रिय घांची समाज महासभा की आम सभा आयोजित हुई सुमेरपुर उपखंड के खांगडी में

  • पाली।

  • IMG 20250805 WA0014

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

श्री क्षत्रिय घांची समाज महासभा की आम सभा सुमेरपुर उपखंड के खांगडी में श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण में महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें प्राचीन मंदिर जीर्णोद्वार समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। बैठक में 6 अप्रैल 2025 राम नवमी मेले के समापन का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। मेले में चढ़ावा की बोली लगाने वाले भामाशाह द्वारा सहयोग राशि समय पर संस्था में जमा नहीं करवाने को लेकर बैठक में समाज के समक्ष मुद्दा रखा ।

वार्षिक मेले से पूर्व चारभुजा मंदिर के वार्षिक दीपक धूप केशर पूजा की राशि 101/- तय की गई । महासभा के अंतर्गत आने वाले सभी पारा परगनाओं के उपाध्यक्षों को विभिन्न गांवों के मुखिया व चौधरी से संपर्क कर राशि एकत्रित कर महासभा में भिजवाने का निर्णय लिया गया। मंदिर जीर्णोद्वार को लेकर आगामी बैठक में सामूहिक निर्णय लेकर प्रस्तावित रूप रेखा बनाने पर सुझाव समाज द्वारा रखें गए।

IMG 20250825 WA0083 IMG 20250825 WA0082

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार ने अपने उद्बोधन में समाज को एक सूत्र में पिरोकर महासभा के नेतृत्व में समाज उत्थान को लेकर सहयोग करने का आव्हान किया। महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने मंदिर जीर्णोद्वार को लेकर समाज के समक्ष संयोजक व सदस्यों का चयन करने के सुझाव रखे।

नव नियुक्त खांगडी पारा अध्यक्ष खेताराम परिहारिया का महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी, सताविया पारा अध्यक्ष भंवरलाल परमार व सचिव प्रभुराम राठौड़ ने माला पहनाकर सम्मान किया। सुमेरपुर शिवगंज शिक्षा समिति द्वारा आयोजित श्री काम्बेश्वर महादेव काना कोलर में 13 सितम्बर 2025 को प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह आमंत्रण पत्रिका अध्यक्ष जगदीश परिहार के नेतृत्व में संस्था सदस्यों ने खांगडी पारा अध्यक्ष खेताराम और पारा के आठ गांवों को आमंत्रण पत्रिका देकर न्योता दिया। आयोजित सामूहिक विवाह तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। भंवरलाल परमार, महासभा पूर्व अध्यक्ष जीवाराम परमार बाली, खीमाराम परमार एडवोकेट संजय गहलोत, उपाध्यक्ष थानाराम, पुखराज चौधरी, जीवाराम गहलोत, मोहन बोराणा, लादूराम भाटी, गणेशराम परिहार नाडोल ने समाज के विभिन्न मुद्दों को बैठक में रखा।

इस अवसर पर कन्हैयालाल पंवार, पोकरराम परमार, कालूराम पंवार पाली, रमेश राठौड़, नेनमल बोराणा, कुंदनमल परमार, राजाराम परिहार, पदमाराम सोलंकी, सुरेश परमार , हीराराम सोलंकी सहित समाज के गणमान्य जन मोजूद रहे। महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button