भायंदर पश्चिम में प्रभाग समिति-2 की सभापति सुनीता जैन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

सभापति पदग्रहण समारोह सम्पन्न
भायंदर पश्चिम स्थित मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के प्रभाग समिति क्रमांक 2 की नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती सुनीता रमेशजी जैन (लुणावा) का पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
मिलनसार स्वभाव की श्रीमती सुनीताजी जैन पिछले कई वर्षों से नगर सेविका के रूप में सक्रिय रहकर जनसेवा कर रही हैं। क्षेत्र की किसी भी समस्या—चाहे वह पानी की हो, सड़क, बिजली या पेड़ों से संबंधित—पर वे तत्परता से कार्यवाही कर समाधान सुनिश्चित करती रही हैं.

इस अवसर पर नाकोड़ा तीर्थ के भूतपूर्व ट्रस्टी डॉ. रणवीर ए. गेमावत, बाली-भायंदर मित्र मंडल के सचिव विक्रम राठौड़ (ईदरा कॉम्प्लेक्स के सेक्रेटरी) ने प्रभाग समिति क्रमांक 2 के कार्यालय पहुंचकर सुनीताजी जैन का मोमेंटो व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का विवरण:
• दिनांक: 22 अप्रैल 2026, बुधवार
• समय: प्रातः 11:00 बजे
• स्थान: प्रथम तल, प्रभाग समिति कार्यालय क्रमांक 2, नगर भवन, मांडली तलाव के पास, भाईंदर पश्चिम
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नव-निर्वाचित सभापति को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास की अपेक्षा व्यक्त की।














