News

पीएम स्वनिधि विशेष अभियान के तहत लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि शिविर आयोजित लाभार्थियों को वितरित किए गए ₹15 हजार के चेक

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन।

रानी। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 01 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान स्वनिधि महोत्सव लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप के तहत शुक्रवार को रानी नगर पालिका क्षेत्र में लोक कल्याण मेला स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के सान्निध्य में किया गया।

राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय विभाग जयपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करना नए पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ना लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों को जोड़ना है साथ ही कोडेड कार्ड आवेदन एवं बैंकों से लौटाए गए आवेदनों के निस्तारण जैसी गतिविधियों को भी अभियान में शामिल किया गया है।

शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जांच कर उन्हें संबंधित बैंकों को अग्रेषित किया गया शिविर में प्रथम ऋण के 4 आवेदन तथा द्वितीय ऋण के 2 आवेदन प्राप्त हुए जिनका आवश्यक परीक्षण कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा गया ।

इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹15,000 की राशि के चेकों का वितरण भी किया गया लाभार्थियों ने योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार की इस पहल को छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के लिए उपयोगी बताया कार्यक्रम में पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई शिविर में पालिका सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा वरिष्ठ सहायक गोपालसिंह कनिष्ठ सहायक धनाराम चौधरी किशनलाल भाट बाबूलाल कुमावत रतनलाल भाट मुकेश दत्ता जगन्नाथ राठौड़ निजामुद्दीन मुकेश देवासी तथा डे-नूलम सामुदायिक संगठक फिरोज खान सहित अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि जून माह भर चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सहायता गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिससे योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button