कैट महाराष्ट्र द्वारा “स्वदेशी सामान,हमारा स्वाभिमान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुंबई में आयोजित की बैठक

बैठक में मार्गदर्शन के लिए कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली से सांसद प्रवीन खंडेलवाल रहेंगे उपस्थित
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया हाल ही में 3 और 4 अगस्त को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 24 राज्यों के 150 प्रमुख व्यापारी नेता की मौजूदगी में सर्व सहमति से लिए गए निर्णय के मुताबिक देश भर में में स्वदेशी वस्तुओं के जनजागरण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वदेशी सामान,हमारा स्वाभिमान” चलाने एवं उपभोक्ताओं में राष्ट्रीय भावना जगाने का संकल्प लिया गया। देश के 9 करोड़ व्यापारी एवं 46 हजार व्यापारी संगठन इस आंदोलन में शामिल होंगे।
बैठक में यह चिंता व्यक्त की गई कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय खुदरा व्यापारियों की स्थिति कमजोर हो रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अपनी खरीददारी स्थानीय दुकानदारों से करें, जिससे देश का पैसा विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की बजाय देश के अंदर ही रहे और स्थानीय उद्यमियों एवं एमएसएमई के विकास के साथ नागरिकों को आर्थिक मजबूती मिले। इसी अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 15 अगस्त को दादर स्थित स्वामीनारायण मंदिर में शाम 4:00 बजे से महाराष्ट्र भर के व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई है।
कैट महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता महेश बखाई ने बताया इस बैठक को मार्गदर्शन करने हेतु कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में वर्तमान के व्यापार संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा एवं कैट महाराष्ट्र और मुंबई इकाई के पुनर्गठन एवं कैट कि भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कैट का यह अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि सोच और संकल्प का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से देशभर में स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ सहित कई संस्थाओं के साथ मिलकर एक माह तक जनजागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।
कैट मुंबई के चेयरमैन एवं मुंबई रिटेल ग्रेन डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमणीक छेड़ा ने कहा वक्त का तकाजा है कुछ बड़े देश भारत को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पा रहे हैं इसलिए हमें और भी सावधान रहने की आवश्यकता है और स्वदेशी सामानों को प्राथमिकता पर रखना पड़ेगा इसलिए “मेरे देश का सामान, मेरा स्वाभिमान” “स्वदेशी अपनाओ,देश का पैसा देश में लगाओ. देश के विकास को आगे बढाओ। “वोकल फॉर लोकल” यह सिर्फ नारे में न रखकर देश भर के नागरिकों को आत्मासात करना होगा।
कैट के महाराष्ट्र के सचिन निवागुने,वीरेन बाविशी, पारस शाह, सुरेश ठक्कर,अमरसी करिया सभी पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र भर के व्यापारियों से इस राष्ट्रव्यापी स्वदेशी अभियान में सक्रिय भागीदारी एवं इस बैठक में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।











