टुंडी न्यूज

संगठन सृजन के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में टुंडी प्रखण्ड अंर्तगत दो दिवसीय पंचायत स्तरीय लगाएंगे चौपाल

  • टुंडी/धनबाद

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी अपने दो दिवसीय पंचायत स्तरीय पदयात्रा कर जन चौपाल लगाया ।


टुंडी प्रखण्ड के लक्षुरायडीह, पंचायत से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ झंडा बैनर के साथ धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी पदयात्रा करते हुए बरवाटाडं,कटनिया, कदैयां, राजा भिठा पंचायत में कांग्रेस जन चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत कांग्रेस और बुथ लेबल एजेंट का चयन भी किया गया। कांग्रेस के पंचायत चलो अभियान का उद्देश्य कांग्रेस के नीति और सिध्दांत को प्रचारित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के घरो पर कांग्रेसी झंडा लहराया गया।

लुकैया पंचायत स्थित दलित नेता वकील बाउरी के घर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ के साथ रात्री विश्राम किया। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पंचायत जन चौपाल में टुंडी प्रखंड कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर प्रहार कर कहा जब सत्ता की हनक होती है तो सत्ता हमेशा अपने बट्ट और बुटो पर आवाजों को कुचलने का काम करती है । इस बात को आपको जानना होगा की हनक सत्ता को सच सुनने की आदत बेच देती है । हया और शर्म अब सबकुछ सियासत बेच देती है । निकम्मेपन की बेशर्मी अगर आंखों पे चढ़ जाए तो फिर वे औलाद पुरखों की विरासत बेच देती है।

आज देश मे यही हो रहा इडी सीबीआई, आयकर विभाग केंद्र सरकार की हथियार बनकर काम कर रही है। देश के सवाल पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि,,,आज देश में विचारधारा की लड़ाई जारी है। जहां कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है तो वहीं भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा निहित है। ये हर देशवासी की ताकत है, उसके आगे बढ़ने और सिर उठाकर सम्मान से जीने का अधिकार है। हम सभी संकल्प लेते हैं कि हर कीमत पर हमलोग संविधान की रक्षा करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि साजिश की राजनीति से विपक्ष की सरकारों को गिराकर, अल्पमत की सरकारें बनाई जा रही हैं.

WhatsApp Image 2025 08 03 at 16.25.17

विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे चल रहे हैं! सरकार से सवाल पूछने वालों को जेल में डाल दिया जाता हैं। आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही हैं। भाजपा कानून को कमजोर कर अपनी हुकूमत चलाना चाहती हैं! कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने पंचायत जन चौपाल को संबोधित कर कहा कि RSS- भाजपा संस्थानों पर कब्जा कर रही हैं! जितनी भी सरकारी स्कीम आ रही हैं, वो अपने कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। जब इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं, उनको जेल भेज दिया जाता है। जनता भी सच्चाई देख रही हैं। आने वाले समय में जनता भाजपा से दुर होती दिखाई देगी।

अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द मोदक और संचालन जिला महासचिव असद कलीम ने किया । कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी, नवनीत नीरज अछयवर प्रसाद, अशोक कुमार लाल, कयूम खान, अनिल साव सिता राणा, मोइन अंसारी ,राजेश राम, गोपाल कृष्ण चौधरी, राम बिलास राम, जितेन्द्र शर्मा, निशा सिंह, गयासूदिन अंसारी, हाकिम अंसारी, बसारत अंसारी, अहमद हुसैन, सनाउल अंसारी, मुर्मू तुरी, राजेश तुरी, अजय तुरी, राजेश तुरी, प्रवीण जायसवाल, अब्दुल मजीद, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शिरकत किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button