News

डॉ. अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय – माली

सादड़ी, 14 अप्रैल। भीमराव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए। यह विचार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजयसिंह माली ने स्थानीय अंबेडकर उद्यान में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में व्यक्त किए।

माली ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने एक शिक्षक, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और राजनेता के रूप में देश को नई दिशा दी। उनके अथक प्रयासों से भारत को विश्व का श्रेष्ठ संविधान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की अध्यक्ष सुशीला सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल वैष्णव, एडवोकेट विनोद मेघवाल, शिक्षाविद महेंद्र देवपाल, नारायण लाल हिंगड़ एवं समाजसेवी भैराराम मोबारशा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता वकील मंडल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित ने की।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 10.36.17 AM 1 WhatsApp Image 2026 04 14 at 10.36.17 AM

सेवा भारती के नगर अध्यक्ष ललित सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। इसके पश्चात वैभव श्री प्रमुख मोहनलाल सोलंकी ने सेवा भारती की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं मोहनलाल राजपुरा, निकिता रावल, अरविंद परमार एवं मगाराम हिंगड़ ने डॉ. अंबेडकर से जुड़े प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह राजेश देवड़ा, दीपक राव, चुन्नीलाल, गोविंद चावड़ा सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 14 अप्रैल को सेवा भारती द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगरवासी डॉ. अंबेडकर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button