News

10 अक्टूबर से अजमेर में आयोजित होगा तीन दिवसीय ऋषि मेला 2025

  • अजमेर।

  • IMG 20250805 WA0014

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

महर्षि दयानन्द सरस्वती के 142 वें बलिदान दिवस एवं आर्य समाज स्थापना सार्द्धशताब्दी 150 वां वर्ष के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती की उत्तराधिकारिणी परोपकारिणी सभा, अजमेर द्वारा तीन दिवसीय भव्य ऋषि मेला 10. 11.12 अक्टूबर 2025 तदनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी से षष्ठी संम्वत् 2082 को ऋषि उद्यान, पुष्कर मार्ग, अजमेर राज. में आयोजित होगा।

IMG 20250929 WA0060 IMG 20250929 WA0058 IMG 20250929 WA0061 IMG 20250929 WA0062 IMG 20250929 WA0057

प्रधान ओम मुनि वानप्रस्थी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार आर्य चेयरमैन, जे.बी.एम. ग्रुप होंगे। इसके अलावा देश विदेश के अनेक साधु महात्मा राजनितिज्ञ और आर्य जगत के विद्वान आचार्य सहित आम जन भाग लेंगे। मेले में कई कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित होंगे जिसमे- 1.कृण्वन्तो विश्वमार्यम् सम्मेलन, 2.वेद-रक्षा सम्मेलन, 3 परमात्मा और आत्मा ज्ञान-विज्ञान की कसौटी पर, 4.वैदिक दर्शनों और उपनिषदों का संदेश, 5.आर्य समाज और युवा जगत् : कितना निकट कितना दूर ?, 6. भारतीय संविधानः कितना भारतीय कितना अभारतीय, 7.आज की राजनैतिक परिस्थितियों में आर्यसमाज की भूमिका, 8. महर्षि दयानन्द की विश्व को देन, और 9. परोपकारिणी सभा का आर्य समाज की प्रगति में योगदान आदि ।

मंत्री कन्हैया लाल आर्य ने बताया कि इस अवसर श्री गजानन्द आर्य की स्मृति में वेद गोष्ठी आयोजित होगी जिसका विषय- वेदों और ऋषि दयानन्द के मत में ईश्वर का स्वरूप पर विद्वत जन चर्चा करेंगे। इसके अलावा संन्यास और वानप्रस्थ की दीक्षा लेने वालो को दीक्षा दी जायेगी। साथ ही ऋषि दयानन्द के जीवन पर प्रदर्शनियां और नाटिकाएं आकर्षक के मुख्य केंद्र होंगे। बोद्धिक ज्ञान के तहत वेद कण्ठस्थ करण की प्रतियोगिता ।

तथा आर्य साहित्य एवं यज्ञादि उपकरणों का विक्रय के स्टाल भी लगवाये जायेगे जहां से ऋषि भक्त स्वाध्याय के लिए वैदिक साहित्य और यज्ञकर्म के लिए यज्ञपात्र और सामग्री क्रय कर सकेंगे। सभा की और से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्त्ताओं और विद्वानों का सम्मान किया जायेगा। । प्रधान ओम् मुनि वानप्रस्थी मंत्री कन्हैयालाल आर्य एवं समस्त न्यासी तैयारीयों में जुटे हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button