बाल संस्कार केन्द्र बाली में डा अंबेडकर जयंती का हुआ आयोजन

बाली। स्थानीय अंबेडकर कालोनी स्थित बाल संस्कार केन्द्र में सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजयसिंह माली के सानिध्य में अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रकल्प शिक्षिका उर्मिला ने डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तत्पश्चात प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने अंबेडकर से जुड़े हुए प्रेरक प्रसंग सुनाएं व डॉ अंबेडकर की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की जानकारी देते हुए इनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। माली ने कहा कि हमें डा अंबेडकर पर गर्व और गौरव होना चाहिए। इन्होंने हमें विश्व का श्रेष्ठ संविधान दिया।

इस अवसर पर बाल संस्कार केन्द्र में अध्ययनरत गिरीशा ने अपने हाथ से डा अंबेडकर का चित्र बना कर सह मंत्री माली को भेंट किया। माली ने केंद्र की वंदना सभा का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए व केंद्र के भैया बहनों से संवाद कर केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य संचालित करती है।











