News

बीजापुर में भाजपा बेड़ा मंडल की तिरंगा रैली, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा

  • IMG 20250805 WA0014

हनुमान सिंह राव
रिपोर्टर

हनुमान सिंह राव, रिपोर्टर - बीजापुर 

callwebsite

बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी बेड़ा मंडल की ओर से बीजापुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत दत्तात्रेय आश्रम से हुई, जहां विजय राम महाराज के सानिध्य में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ बाइक रैली निकाली।

रैली नरेंद्र चौराहे होते हुए बीजापुर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत रावला के निकट पहुंची, जहां विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह राणावत ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बाइक रैली में विक्रमसिंह राणावत, भाजपा युवा नेता रमेश शाह, बेड़ा मंडल उपाध्यक्ष हिम्मत प्रजापत, डुंगरसिंह सैणा, मनोज दवे (भाटूंद), कुण्डाल सरपंच प्रतिनिधि पिंटु भाई, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बेड़ा मंडल के पूर्व संयोजक चन्द्रपालसिंह राणावत, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक हनुमानसिंह राव, कैलाश वैष्णव, सरदारसिंह राजपुरोहित, प्रभुराम प्रजापत, प्रतापसिंह जीवदा, करणसिंह, चम्पालाल घांची, लालसिंह चौहान, रणछोड़ देवासी, कुन्दनसिंह राणावत, धनुसिंह, गणपत भील, जगदीश मेघवाल, सोहन प्रजापत, वने सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और देशभक्ति का संदेश दिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button