News

मीरा-भाईंदर में क्रीड़ा संकुल का लोकार्पण आज, जैनाचार्य विजय अभयदेव सूरीश्वरजी के नाम समर्पित

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

मीरा-भाईंदर, 15 अप्रैल। शहर में खेल और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाले भव्य “क्रीड़ा संकुल व सभागृह (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स)” का लोकार्पण बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह क्रीड़ा परिसर परम पूज्य गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. के पावन नाम से निर्मित किया गया है।

कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:30 बजे सुदामा टावर, 60 फीट रोड से गुरुभगवंतों का सोमैया निकाला जाएगा, जिसकी निश्रा प.पू. आचार्य हरिकांत सूरीश्वरजी महाराजा करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे कमला पार्क, नवरंग होटल के सामने, भाईंदर (पश्चिम) में विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 1.30.05 PM WhatsApp Image 2026 04 14 at 1.30.04 PM

इस अवसर पर विधायक नरेंद्र एल. मेहता उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं महापौर डिम्पल विनोद मेहता, जिल्हाध्यक्ष दिलीप जैन तथा स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत प्रमुख अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह क्रीड़ा संकुल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, संस्कार और ऊर्जा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व आमजन के शामिल होने की संभावना है।

प्रभाग क्रमांक-6 के नगरसेवक भरत कोठारी, परेश शाह, सुनीता जैन एवं मेबल कोरिया ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button