News

आशापुरा ट्रस्ट करमाल की नई कार्यकारिणी का स्वागत, प्रवेश समिति का गठन

Gopal Singh Khokhara

देवगढ़, 14 अप्रैल। समीप स्थित श्री आद्यशक्ति आशापुरा माताजी मंदिर ट्रस्ट, करमाल चौराहा (बोगला, पाली) की बैठक मदन सिंह की अध्यक्षता एवं संरक्षक राम सिंह कुम्पावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

बैठक में सचिव माधुसिंह चौहान ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें पिछली बैठक की पुष्टि, पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का अनुमोदन, नई कार्यकारिणी का स्वागत, ट्रस्ट की नियमावली का वाचन, भामाशाहों के सम्मान में शिलालेख लगाने पर विचार, नए न्यासी के आवेदन पत्र तैयार करना तथा प्रवेश समिति के गठन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेवो की खेजड़ी ने द्विवार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही मंदिर के विकास हेतु प्रत्येक घर से 5 किलो गेहूं या ₹100 तथा प्रत्येक ट्रस्टी से 50 किलो गेहूं या ₹1000 सहयोग लेने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ।

बैठक में मंदिर में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों के नाम शिलालेख पर अंकित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों व ट्रस्टियों का माला व तिलक से स्वागत किया गया।

प्रवेश समिति का गठन
प्रवेश समिति के अध्यक्ष राम सिंह कुम्पावत (गुड़ा बरजालिया) बनाए गए। सचिव पद पर वरद सिंह हलावट तथा सदस्य के रूप में रुपसिंह पदाजी का ओढ़ा, जयराम सिंह गहलोत (कामलीघाट), प्रभुसिंह ढाल, नरेंद्र सिंह नेवो की खेजड़ी, गोविंद सिंह गुड़ा गंगा को मनोनीत किया गया।

नए ट्रस्टी के रूप में देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, दुर्गा सिंह व पूरण सिंह के आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें प्रवेश समिति की सहमति के बाद ट्रस्ट की मंजूरी से नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस दौरान गणपत सिंह (पुत्र पूर्व सरपंच लूम्ब सिंह, काया वाला फुलाद) ने मंदिर के लिए ₹5000 का सहयोग प्रदान किया, जिनका सम्मान किया गया।

बैठक में पुजारी सोहन सिंह के मानदेय भुगतान, आम सभा बुलाने तथा अगली बैठक मई 2026 में आयोजित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अंत में अध्यक्ष ने बैठक समाप्ति की घोषणा की। बैठक का संचालन सचिव माधुसिंह चौहान ने किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button