पोयणा:चौथे स्तंभ पर सीधा हमला” बिजली खंभे की खबर छापने पर मिली धमकी

एक तरफ बिजली खंभे की चोरी दूसरी ओर गुंडागर्दी का मामला आया सामने
“बिजली पोल को दीवार में गाड़ा” खबर चलाने पर पत्रकार को दी धमकी
रिपोर्ट – पुखराज कुमावत सुमेरपुर
सुमेरपुर। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ” एक तरफ बिजली खंभे की चोरी दूसरी ओर गुंडागर्दी व धमकी। ऐसा एक गंभीर मामला पाली जिले की सुमेरपुर तहसील के पोयणा गांव में एक मीडिया एजेंसी के पत्रकार पुखराज कुमावत को धमकी मिली है। उन्हें खबर चलाने को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने,और खबर छापने की धमकी दी गई है।
मामला यह है कि सुमेरपुर के गांव पोयणा में लीला भारती पुत्र भीमा भारती ने अपने मकान की दीवार में बिजली खंभे की चुनाई किए जाने के मामले को लेकर ग्रामवासियों ने एक शिकायत विद्युत विभाग में दर्ज कराई थी। ग्रामवासियों ने उक्त शिकायत पत्र की कॉपी स्थानीय पत्रकार को दी गई।
शिकायत को लेकर स्थानीय पत्रकार पुखराज कुमावत ने प्रमुखता से मामले को उठाते हुए समाचार छापने को लेकर लीला भारती के पुत्र राजू भारती ने फोन कर धमकी दी।
यह घटना पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। पत्रकार पुखराज कुमावत के अनुसार,पोयणा के ग्राम लवासियों ने जोधपुर विद्युत विभाग डिस्कॉम सुमेरपुर को पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की कॉपी मुझे भी भेजी गई थी। ग्राम वासियों की उक्त समस्या निवारण के लिए अखबार में खबर चलाई गई, और उनकी आवाज उठाई जिस पर लीला भारती ओर उनके पुत्र ने यह धमकी दी है। उनके पुत्र ने फोन पर खबर चलाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई है और परिवार के सदस्यों ने और खबर छापने की धमकी दी गई है।
पत्रकार ने बताया कि इसके पीछे गांव के अन्य लोगों का हाथ शामिल है। इस खबर एवं धमकी को लेकर अपनी जान को खतरा बताया है।
पत्रकार कुमावत ने कहा कि लगभग सात दिन पहले ग्रामीणों ने सुमेरपुर विद्युत विभाग को अपनी शिकायत देकर दीवार में चुनाई किए गए विद्युत खंभे को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की गई थी। उक्त शिकायत के आधार पर ग्राम वासियों की मांग को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए समाचार संकलन करने पर यह धमकी मिली है।
स्थानीय पत्रकार को मिली धमकी
पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव पोयणा में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला किया है। दैनिक जयपुर टाइम्स एवं रणवीर राजस्थान के पत्रकार को खबर चलाने को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि और कोई खबर हो तो छाप लेना। मतलब डराना और धमकाना “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला किया है। पोयणा निवासी राजू भारती ने पत्रकार को खबर प्रकाशित करने को लेकर डराने-धमकाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि राजू भारती के साथ अन्य सामाजिक तत्वों का हाथ शामिल होना बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अपनी जान को खतरा बताया है।













