बनेड़ा: मॉडल स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ



मॉडल स्कूल बनेड़ा में नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
कक्षा 1 से 9 तक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
-
पाली संभाग का निरस्तीकरण जनता के साथ अन्याय – पार्षद रमेश प्रजापतDecember 29, 2024
-
गच्छाधिपति बनने के बाद प्रथम बार फालना आगमन पर किया स्वागतApril 17, 2025
लुनिया टाइम्स न्यूज़, बनेड़ा — परमेश्वर दमामी।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा (अंग्रेजी माध्यम, Central Board of Secondary Education) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 9 तक की प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारम्भ कर दी गई है।
संस्थाप्रधान भरत देव धाभाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक निर्धारित तिथियों के भीतर अपने पुत्र/पुत्री के प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन फॉर्म भरने की तिथि: 06 मार्च से 16 मार्च 2026
- आवेदकों की सूची निर्धारण: 19 मार्च 2026
- लॉटरी प्रक्रिया (यदि आवेदन अधिक हुए): 23 मार्च 2026
- चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश फॉर्म: 25 से 30 मार्च 2026
- नियमित कक्षाएं प्रारम्भ: 01 अप्रैल 2026
लॉटरी से होगा चयन
संस्थाप्रधान ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं,
तो पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 23 मार्च 2026 को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
अभिभावकों से अपील
स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए
अपने बच्चों का प्रवेश समय पर सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विद्यालय प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर
शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।














