News

क्रांतिकारी धरा देवखेड़ा में किया चारागाह दर्शन 

राजस्थान। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुविचार अभियान के अंतर्गत गांवों में चारागाह विकास के लिए कार्य कर रहे अपना संस्थान, एफ. ई. एस., सरोज देवी फाउंडेशन भीलवाड़ा, गोयल अनुसंधान केंद्र कोटा के संयुक्त तत्वाधान में डाबला कचरा ग्राम पंचायत के देवखेड़ा में चारागाह दर्शन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें देव खेड़ा गांव के महिला और पुरुषों ने ढोल के साथ गीत गाते हुए गांव में रैली निकालते हुए चारागाह पहुंचे जहां चारागाह की परिक्रमा कर चारागाह विकास का संकल्प लिया।

IMG 20250821 WA0041

सरपंच प्रतिनिधि आसाराम धाकड़ ने बताया कि चारागाह में भूमि पूजन, वृक्ष पूजन, जल पूजन का कार्य किया गया साथ ही सुविचार अभियान की टोली व ग्राम के प्रमुख व्यक्तियों ने चारागाह में बरगद का पेड़ लगाकर गौ संरक्षण, जल संरक्षण, रसायन मुक्त खेती का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सुविचार जिला संयोजक गुदड़मल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारे परंपरागत स्रोतों की ओर लौटना होगा । जिला सहसंयोजक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने सुविचार अभियान व भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले सम्मेलन की जानकारी प्रदान करते हुए कहा है कि चारागाह विकास से ही ग्राम विकास की संकल्पना पूर्ण होगी।

एफ ई एस के सुरेश पाराशर ने कहा है कि सरकार भी चाहती है कि चारागाह विकास हो, इसके लिए चारागाह भूमि पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है आवश्यकता है जन भागीदारी की। गांव के विकास की समृद्धि का मार्ग चारागाह से ही निकलता है। कार्यक्रम के अंत में सरपंच प्रतिनिधि आसाराम धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी दिलीप वैष्णव, रामदेव गुर्जर, भेरूलाल बेरवा, रमन बेरवा, मोहन सिंह, चारागाह समिति की अध्यक्ष नंदू देवी भील, खेमजी गाडरी, दुर्गा लाल खारोल, राजू लाल गाडरी, सत्यनारायण गाडरी, नाथू भील, नानाराम भील, मिश्रीलाल गाडरी, उग्माजी गाडरी, सुनिता वैष्णव, सीमा खारोल, जसोदा, लाली, प्रेम, रज्जी, सोनू गाडरी, मिरा वैष्णव राधा खारोल, रामू आदि उपस्थित रहे ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button